June 24, 2026

श्री भद्रराज देवता के मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

देहरादून 15 मई 2022,

उत्तराखंड: देहरादून स्थित श्री भद्रराज देवता के मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और वहीं मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भद्रराज मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की। उन्होंने श्री भद्रराज देवता मंदिर क्षेत्र के मुख्य मार्ग दुधली- डिगोली मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृति देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने इस क्षेत्र की विभिन्न मांगों का परीक्षण कर उचित समाधान किए जाने का आश्वासन दिया ।

उन्होंने कहा कि आज ज्ञान और विज्ञान की प्रगति से हर सुविधा आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन हमें अपनी पुरानी संस्कृति और परम्पराओं को बचाए रखना होगा।उत्तराखण्ड अध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ में अनेक पुनर्निर्माण कार्य हुए हैं। चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। राज्य की विकास यात्रा को सबके सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।

इस दौरान पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन मल्ल, ओपी उनियाल, भद्रराज मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल, आदि उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.