June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में बजट से संबंधित “कुमाऊँ मण्डल संवाद कार्यक्रम” में प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद ।

देहरादून 15 मई 2022,

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में बजट से संबंधित “कुमाऊँ मण्डल संवाद कार्यक्रम” में विभिन्न संगठनों और क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन सभी प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने पर जो भी सुझाव हमें प्राप्त हुए हैं वो बहुमूल्य है जिसके माध्यम से आम आदमी के हित का बजट धरातल पर उतर सकेगा। आगामी बजट में सभी के विचारों को समाहित किया जायेगा ताकि प्रदेश के विकास व जनाकांक्षाओं के अनुरूप बजट बन सके।

“कुमाऊँ मण्डल संवाद कार्यक्रम” से लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने रास्ते में रुककर गुजरात से आए दिव्यांग छात्रों के दल से मुलाकात कर उनके साथ कुछ अनमोल पल बिताए और उनका कुशलेक्षम जाना। बच्चे इस मुलाकात के दौरान काफी उत्साहित दिखे। श्री धामी ने बच्चों से कहा कि,माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ‘विकलांग’ की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द देना एक नई सोच को उजागर करता है जो हमें दिव्यांग बच्चों को सम्मान व स्नेह देना सिखाता है ना कि उन्हें ‘हेय’ दृष्टि से देखना।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.