June 24, 2026

देहरादून जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र ने बताया कि , नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, भारत सरकार देश के सभी जिलों में योग महोत्सव आयोजित करने के लिए तैयारी कर रहे है।

देहरादून 15 मई 2022

उत्तराखंड: देहरादून जिला युवा देहरादून जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र ने बताया कि , नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, भारत सरकार देश के सभी जिलों में योग महोत्सव आयोजित करने के लिए तैयारी कर रहे है।अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती एम0 टोलिया संगठन ने मीडिया को बताया कि , नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, भारत सरकार देश भर के सभी जिलों में योग महोत्सव आयोजित करने के लिए तैयारी कर रहे है। जिसमें 75000 से अधिक युवा भाग लेगें। कार्यक्रम के प्रमुख गतिविधियों में सामान्य योगाभ्यास, योग विराम, विशेषज्ञों द्वारा योग पर व्याख्यान, योग कार्यशालाएं, योग प्रदर्शन और योग संबंधी प्रतियोगिताएं शामिल है। आयुष मंत्रालय के माध्यम से भारत सरकार द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए 100 दिवसीय योग कार्यक्रम के हिस्से के रूप में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

नेहरू युवा केन्द्र देहरादून द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों, युवाओं, ग्राम पंचायतों के अन्य लोगों की भागीदारी से 14 मई 2022 से जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में सक्रिय रूप से उक्त गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का उद्येश्य केवल शारीरिक व्यायाम से नहीं है बल्कि योग व्यक्ति के समग्र विकास के उद्येश्य से एक पहल है। यह व्यक्ति के आन्तरिक मूल्यों को मजबूत बनाता है। योग हमारे देश के भविष्य के लिए नागरिकों को फिट और स्वस्थ्य पीढ़ी को बढ़ाने में व्यापक महत्व रखता है। नेहरू युवा केन्द्र ने योग जैसे कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने के विभिन्न योग गतिविधियों के माध्यम से हमारे देश के नागरिकों जीवन शैली का हिस्सा बनाया है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन का इरादा इस गति को आगे बढ़ाने और 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े पैमाने पर उत्सव में परिणत गतिविधियों का निर्माण कराना है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.