August 22, 2026

संसद भवन के लॉन में डॉ.भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

देहरादून 14 अप्रैल 2023,

दिल्ली: आज संसद भवन के लॉन में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। संसद भवन में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं व अन्य नेता भी शामिल हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा, “ज्ञान और विलक्षण गुणों के धनी डां अंबेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी, एक शिक्षाविद, कानूनी विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में अथक रूप से काम किया है। उन्होंने राष्ट्र के कल्याण के लिए ज्ञान का प्रसार किया। उनका मूल मंत्र- शिक्षित और संगठित करना था। उन्होंने वंचित समुदाय को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अथक संघर्ष किया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर समाज में वंचितों को सशक्त बनाने, सामाजिक सुधारों में अपना जीवन समर्पित करने वाले अंबेडकर की उपलब्धियों को याद किया उन्होंने कहा, भारतीय संविधान के जनक बाबासाहेब अंबेडकर ने अर्थशास्त्री, न्यायविद और एक विपुल लेखक के रूप में देश की प्रगति में कभी ना भुलाने वाला योगदान दिया है।

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.