April 7, 2026

सरखेत में 4 लोगों के लापता की सूचना को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर सर्च अभियान में जुटा है।

देहरादून 21 अगस्त 2022,

देहरादून जनपद में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि के चलते आयी आपदा से सरखेत व अन्य क्षेत्रों पर भारी नुकसान हुआ है, तथा सरखेत में 4 लोगों के लापता की सूचना को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर सर्च अभियान में जुटा है, साथ अपर जिलाधिकारी के. के. मिश्रा के नेतृत्व में ही क्षेत्र में राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं।

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका के दिशा निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी के.के.मिश्रा, सरखेत में राहत एवं सर्च अभियान को युद्ध स्तर में करवा रहे हैं। श्री मिश्रा के नेतृत्व में एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं खोजबीन कार्य को युद्ध स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि सरखेत में लापता हुए लोगों के मलवा में दबे होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, मलवा को हटाने हेतु एक अतिरिक्त पोकलैंड मशीन लगाई गई है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को सुचारू करने में पर्याप्त मात्रा पर जेसीबी मशीन तैनात की गई है। पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति भी को सुचारू करने में टीम जुटी हुई है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ सहित एसडीआरफ के अधिकारी पुलिस अधिकारी बचाव व राहत कार्य में जुटे हैं।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.