August 22, 2026

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस” पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में माल्यार्पण किया।

देहरादून 14 जनवरी 2023,

दिल्ली : सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने माल्यार्पण किया।

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संदेश में कहा कि, हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तो देश का विकास होता रहेगा।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल विश्व के सर्वश्रेष्ठ बलों में एक है। देश को पूर्व सैनिकों पर गर्व है। वहीं, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस हमारे पूर्व सैनिकों द्वारा किए गए स्मरणोत्सव और सम्मान का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैं उन सभी दिग्गजों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि एयर वेटरन्स निदेशालय ने पूर्व सैनिकों को उनके वित्तीय मामलों में सहायता करने और प्लेसमेंट सेल के माध्यम से सिविल सेक्टर में प्लेसमेंट खोजने में विश्वसनीय काम किया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.