June 25, 2026

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अजान की आवाज पर दिया विवादित बयान।

देहरादून 10 नवंबर 2021,

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार की रात को राममंदिर के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में मस्जिदों से अजान के आवाज पर अप्रत्यक्ष रूप से आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सुबह पांच बजे के आसपास तेज आवाजें आने लगती हैं। इससे तमाम बीमारियों के मरीजों की नींद खुल जाती है और उन्हें तकलीफ होती है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में साधु-संतों का साधना का समय भी होता है और आरती भी उसी समय पर होती है। इसके बाद भी सुबह सुबह तेज आवाजें आती रहती हैं।

सांसद प्रज्ञा सिंह ने कहा कि भारत सनातन देश है। दूसरे देश के जन्म हुए हैं और हमारा देश को किसी ने नहीं जन्माया है। हमारा कभी मरण नहीं होगा जबकि जो भी देश जन्में हैं उनका अंत निश्चित है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की हम संतानें हैं।

सांसद प्रज्ञा सिंह कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अदालत में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए हैं। सांसद ने कहा कि लाउडस्पीकर पर सुबह सुबह शोर उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा जब हम लाउड स्पीकर लगा लेते हैं कि विधर्मियों को आपत्ति होने लगती है। इस्लाम में दूसरे धर्म की आवाज सुनने को जायज नहीं माने जाने की बातें की जानी लगती हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.