June 25, 2026

वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार अगले नौ सेना प्रमुख के रूप नियुक्त।

देहरादून 10 नवंबर 2021,

दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को अगले नौ सेना प्रमुख के रूप नियुक्त किया है। वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ हैं।

रक्षा मंत्रालय के हवाले से जानकारी मिली है कि वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार 30 नवंबर को वह अपना नया कार्यभार संभालेंगे। 12 अप्रैल, 1962 को जन्मे वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को 1 जनवरी, 1983 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन किया गया था। वर्तमान में नौसेना की कमान एडमिरल कर्मबीर सिंह के हाथों में हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.