June 24, 2026

सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जबकि निफ्टी 17350 के पार निकला।

Slight movements can mean big profits

देहरादून 31 जनवरी 2022,

दिल्लीः वैश्विक बाजार से मिले पॉजिटिव संकेतों से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त के साथ शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा चढ़ गया जबकि निफ्टी 17350 के पार निकल गया। आईटी, रियल्टी समेत सभी सेक्टर्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

विगत हफ्ते में लगातार दूसरे सप्ताह बाजार में बिकवाली देखने को मिली। लगातार हो रही एफआईआई की बिकवाली, कमजोर ग्लोबल संकेतों, यूएस फेड की कड़ी होती मौद्रिक नीति और पूर्वी यूरोप में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच बाजार में भारी-उतार चढ़ाव के साथ बिकवाली का दबाव बना रहा।

बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,836.95 अंक यानी 3.11 फीसदी टूटकर 57,200.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 515.2 अंक यानी 2.92 फीसदी गिरकर 17,101.95 के स्तर पर बंद हुआ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.