June 25, 2026

अग्निपथ योजना राष्ट्रीय निर्माण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना अहम योगदान निभाएगी:राज्यपाल लैफ्टिनैन्ट जनरल रि. गुरमीत सिंह।

देहरादून 19 जून 2022,

उत्तराखंड: राज्यपाल लैफ्टिनैन्ट जनरल रि. गुरमीत सिंह ने राजभवन नैनीताल में मीडिया से वार्ता के दौरान लैफ्टिनैन्ट जनरल रि. गुरमीत सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश की सेना और ज्यादा शक्तिशाली होने वाली है। 75% अग्निवीर राष्ट्र की सेवा करने के 4 साल बाद समाज में जाएंगे तो वह एक सभ्य समाज बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा की रक्षा एवं गृह मंत्रालय समेत कई राज्यों द्वारा अग्निवीर को आरक्षण दिए जाने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि भविष्य में अन्य सरकारी और निजी क्षेत्र भी अग्नि वीरों को प्रोत्साहन देने हेतु आगे आएँगे।

राज्यपाल श्री सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से अग्निपथ योजना राष्ट्रीय निर्माण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना अहम योगदान निभाएगी। इस योजना से भारतीय सेना में नौजवानों की संख्या अधिक होगी। भारतीय सेना में नौजवानों के आने से सेना के अंदर कौशल एवं आधुनिकता का और अधिक विकास होगा। अग्निपथ योजना राष्ट्रीय निर्माण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना अहम योगदान निभाएगी। इस योजना से भारतीय सेना में नौजवानों की संख्या अधिक होगी। भारतीय सेना में नौजवानों के आने से सेना के अंदर कौशल एवं आधुनिकता का और अधिक विकास होगा। अग्निपथ योजना से सेना में आधुनिकता के साथ कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.