June 26, 2026

अतिवृष्टि से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त।

देहरादून 20 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: देहरादून के रायपुर क्षेत्र में विगत रात्रि अतिवृष्टि से सोंग नदी का जलस्तर बढ़ने से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही मालदेवता सरखेत , तिमली, मानसिंहवाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।

सरखेत में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए तथा कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार हेतु अस्पताल लाया जा रहा है। क्षेत्र में चिकत्सा टीम उपकरण सहित मौजूद है तथा राहत बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीम मौजूद है, सेना भी राहत बचाव हेतु रवाना हो गई है।

सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका सहित स्थानीय प्रशासन प्रात: से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों में जुट गया है ।

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान आपदा कंट्रोल रूम से प्रभावित क्षेत्रों को खाद्य रसद सामग्री की तत्काल सहायता भिजवा रहें हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.