June 24, 2026

आबकारी विभाग की टीम द्वारा जनपद में शराब की दुकानों में छापा मारी की गई।

देहरादून 12 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: जनपद देहरादून में शराब की ओवर रेटिंगरोकने एवं अन्य राज्य से जनपद में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिएजिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने नियमित छापेमारी करने के आदेश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आज जनपद में कई स्थानों पर शराब की दुकानों में छापा मारी की गई। जिनमें रायपुर देशी मदिरा की दुकान, विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर में दो दुकान तथा हिमाचल सीमा के करीब खोदरी में आने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान देशी मदिरा की दुकान रायपुर में शिकायती नंबर चस्पा नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की गई है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.