June 24, 2026

उत्तराखंड भाजपा ने 20 और सदस्यों को हिमाचल चुनाव प्रचार में सहयोग के लिए भेजा।

देहरादून 26 अक्टूबर 2022,

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के सांसद, केबिनेट मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा संगठन के पदाधिकारी, हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों मे वहां के प्रत्याशियों के पक्ष मे चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर से 20 और सदस्यों को हिमाचल चुनाव प्रचार में सहयोग के लिए भेजा है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को इस टीम के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल चुनाव में सहभागिता करने वाले सदस्यों मे सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा, प्रमोद नैनवाल, सहदेव पुंडीर, भूपाल राम टम्टा, फकीर राम टम्टा, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, मुन्ना सिंह चैहान, बृजभूषण गैरोला, आदेश चौहान, खजान दास, अरविंद पांडेय, कैलाश शर्मा, बलवंत सिंह भौरियाल व देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान शामिल है। चौहान ने बताया की उत्तराखण्ड की तीस सदस्यों की एक टीम सितंबर माह से ही हिमाचल में चुनाव प्रबंधन में जुटी है उक्त टीम के समन्वयन का कार्य प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी देख रहे हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.