June 24, 2026

उत्तराखण्ड के युवाओं हेतु लौ एल्टीट्यूड गाइड कोर्स  कार्यक्रम कराया जायेगा।

देहरादून 29 अक्टूबर 2022,

देहरादून जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि उत्तराखण्ड के युवाओं (युवकों एवं युवतियों) हेतु लौ एल्टीट्यूड गाइड कोर्स  कार्यक्रम उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सौजन्य से नेहरु पर्वतारोहरण संस्थान के माध्यम से कराया जायेगा। प्रथम बैच 16 नवम्बर 2022 से 22 नवम्बर 2022 तथा द्वितीय बैच 24 नवम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2022 तक चलाया जाना प्रस्तावित है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के इच्छुक युवा क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय, 45 गांधी रोड, देहरादून से संदर्भित प्रशिक्षण हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन पत्र पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरो मे भरते हुए क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा ।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.