June 23, 2026

एनआईए ने कश्मीर घाटी में11 स्थानों पर आतंकवादियों की तलाश में की छापामारी।

देहरादून 20 अक्टूबर 2021,

जम्मू-कश्मीर: एनआईए कश्मीर में आतंकवादियों की तलाश में ,श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, अवंतीपुरा, सोपोर और कुलगाम में 11 जगहों पर छापेमारी करी। श्रीनगर में 4 जगहों पर छापेमारी हो रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए ने कश्मीर में स्थानीय और गैर-स्थानीय नागरिकों की हालिया हत्याओं के बाद संदिग्धों पर अपनी कार्रवाई के तहत उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में छापे मारे। 10 अक्तूबर को भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा था। एनआईए ने कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई की थी।

एनआईए ने यह छापा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल बद्र, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ), मुजाहिदीन गजवतुल हिंद (एमजीएच) समेत विभिन्न आतंकी संगठनों के साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए मारा था।

एक प्रमुख कश्मीरी पंडित और श्रीनगर की सबसे प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखन लाल बिंदरू की पांच अक्टूबर को उनकी दुकान पर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके दो दिन बाद सुपिंदर कौर और दीपक चंद की यहां एक सरकारी स्कूल में हत्या कर दी गई। दोनों ही शिक्षक थे।

बिहार के चाट विक्रेता वीरेंद्र पासवान ,बिंदरू और टैक्सी चालक मोहम्मद शफी लोन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पांच हत्याओं के अलावा, आतंकवादियों ने दो अक्टूबर को श्रीनगर के करण नगर इलाके में माजिद अहमद गोजरी और शहर के बटमालू इलाके में मोहम्मद शफी डार की हत्या कर दी थी। श्रीनगर और पुलवामा जिलों में 16 अक्टूबर को बिहार के अरविंद कुमार साह और उत्तर प्रदेश के सगीर अहमद की हत्या कर दी थी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.