June 24, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर किसानों के खिलाफ मामलों को वापस नहीं लेने का आरोप लगाया।

देहरादून 20 नवंबर 2022,

दिल्ली: तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए गत वर्ष देशभर के किसानों द्वारा चलाए गए किसान आन्दोलन के एक पूरा होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य , मुआवजे और तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने वाले किसानों के खिलाफ मामलों को वापस लेने संबंधी अपने वादों को पूरा नहीं करने आरोप लगाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ट्वीट किया, ”किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलवाने वाली मोदी सरकार ने किसानों को लागत प्लस 50 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया, शहीद 733 किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया और उनके खिलाफ मामला भी वापस नहीं लिया।” उन्होंने कहा, ”इन्हीं आश्वासन पर पिछले साल किसानों ने आज ही के दिन “किसान विजय दिवस” मनाया था।” खरगे ने कृषि कानूनों के विरोध का एक वीडियो भी साझा किया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान ”शहीद हुए 700 से अधिक किसानों” को श्रद्धांजलि दी थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि, काले क़ानून वापस लिए 1 साल हो गया, मगर न किसी शहीद के परिवार को मुआवज़ा मिला और न किसानों की मदद के लिए कोई कदम उठाया क्योंकि, प्रधानमंत्री की श्रद्धा सिर्फ़ अपने 2-3 मित्रों के लिए है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.