June 23, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अल्मोड़ा में ₹91.24 लाख की लागत से राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया।

देहरादून 19 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मॉल रोड अल्मोड़ा में ₹91.24 लाख की लागत से राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा पुस्तकालय के संसाधनों के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने टाटा के सीएसआर मद के माध्यम से रेडक्रॉस समिति अल्मोड़ा को दी गयी वैक्सीनेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत , कैनिनेट मंत्री रेखा आर्य , सासंद अजय टम्टा समेत ज़िला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.