June 24, 2026

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विशेषाधिकार हनन का नोटिस।

देहरादून 13 फरवरी 2023,

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 7 फरवरी को अदानी समूह की संपत्ति में 2014 के बाद अप्रत्याशित वृद्धि एवं केंद्रीय सरकार की नीतियों सहित प्रधानमंत्री पर भी लोकसभा में सवाल उठाए थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए बयानों को भाजपा के सांसदों ने अपमानजनक, असंसदीय और आपत्तिजनक बताते हुए, प्रधानमंत्री के विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की मांग की। लोकसभा सचिवालय ने उन्हें नोटिस जारी किया है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिस का जवाब 15 फरवरी तक देने के लिए कहा है।

लोकसभा सचिवालय के नोटिस के अनुसार, 7 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और आपत्तिजनक बयान’ देने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा गया है। ज्ञातव्य है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 8 फरवरी को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी करने के लिए स्पीकर ओम बिरला को पत्र प्रेषित किया था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.