June 24, 2026

किसानों द्वारा चलाए गए ‘रेल रोको’ आंदोलन का असर कई राज्यों में ।

देहरादून  18 अक्टूबर 2021,

संयुक्त किसान मोर्चा के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने तथा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 6 घंटे के ‘रेल रोको’ आंदोलन को सफल बताते हुए

कहा कि जब तक लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी इस्तीफा नहीं देते हैं और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है,तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, गृहराज्य मंत्री जांच को प्रभावित करेंगे क्योंकि मामला उनके खिलाफ है। इसलिए वह खुद को बचाने की कोशिश करेंगे। भारत सरकार को उनका इस्तीफा लेना चाहिए। अगर वह निर्दोष साबित होते हैं तो वे उन्हें फिर से मंत्री बना सकते हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के संबंध में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किसानों द्वारा चलाए गए ‘रेल रोको’ आंदोलन का असर कई राज्यों में देखने को मिला है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.