June 23, 2026

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी।

देहरादून 30 अप्रैल 2023,

दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के महिला एवं पुरुष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। उनकी मांग है कि , कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ सांसद पद से भी इस्तीफा दें। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि एफआईआर में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव विनोद तोमर का नाम भी शामिल हो सकता है। जो अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी माने जाते हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के वकील ने शनिवार को बताया था कि दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354(ए), 354(डी) और 34 के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। अन्य एफआईआर की कॉपी हमें उपलब्ध नहीं कराई गई क्योंकि यह सिर्फ पीड़ित परिवार को दी जाएगी। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारी पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी।

प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अनेक विपक्षी नेताओं ने जंतर-मंतर पर पहुंच कर धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को समर्थन दिया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.