June 24, 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए 1,523 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ योजना-IV लागू की जाएगी।

देहरादून 04 मार्च 2022 ,

दिल्ली: केंद्रीय सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के आधुनिकीकरण किए जाने हेतु, आधुनिकीकरण योजना- IV को मंजूरी दे दी गई है। आधुनिकीकरण योजना- IV 1.02.2022 से प्रारंभ होकर 31.03.2026 तक लागू की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की योजना- IV क्रियान्वित की जायेगी। इस योजना में कुल 1,523 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती को ध्यान में रखते हुए, उनकी परिचालन आवश्यकता के अनुसार अत्याधुनिक हथियार और उपकरण से लैस किया जाएगा। इसके अलावा, सीएपीएफ को उन्नत आईटी समाधान भी प्रदान किए जाएंगे।

योजना के कार्यान्वयन से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को समग्र परिचालन दक्षता/तैयारी में सुधार लाने में मदद मिलेगी, जिससे देश में आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह अंतरराष्ट्रीय सीमा/एलओसी/एलएसी के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों, जैसे वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों, जम्मू और कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेशों, लद्दाख और उग्रवाद से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारकी क्षमता को मजबूत करेगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.