June 24, 2026

केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों से जंगलों में आग पर नियंत्रण के लिए सहयोग करने अपील की।

देहरादून 09 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड; प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल एवं कुमाऊं में उत्तराखंड के जंगलों में आग पर नियंत्रण के लिए स्थानीय ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वह भी इस कार्य में सरकार का सहयोग करें। गर्मियों में जंगलों में भीषण आग लग जाती है जिससे हर वर्ष जान और माल का नुकसान होता है।

प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल में जंगलों में आग लगने की सात और कुमाऊं में कुल आठ घटनाओं में 4.75 हेक्टर वन क्षेत्र को हुए नुकसान को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि वह आग पर नियंत्रण के लिए सरकार का सहयोग करें इसके फैलाव को रोकने का प्रयास करें।

केबिनेट मंत्री ने अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान जगह-जगह जंगलों में लगी भीषण आग पर नियंत्रण के लिए विभागीय अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और महिला मंगल दलों सहित स्वयं सहायता समूहों से अनुरोध किया है कि वह आग बुझाने में सहयोग करें ताकि वन संपदा के साथ-साथ बहुमूल्य जड़ी बूटियों को आग से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाए रखने में स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उनकी सहभागिता के बिना जंगलों में लगी आग के फैलाव को रोकना संभव नहीं है। इसलिए उनका अनुरोध है कि वह इस कार्य में आगे आकर सहयोग करें।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.