June 30, 2026

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने से भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ।

 

देहरादून 11 अक्टूबर 2021,

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य तथा विधायक संजीव आर्य द्वारा भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कर, कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जाने वाले को कोई कहां तक रोक पाएगा, जाने वाले को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में देश सबसे पहले फिर संगठन और व्यक्ति अंत मे आता है।

उन्होंने कहा कि, आर्य के व्यक्तिगत हित आड़े आए होंगे और शायद इसलिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है। धामी ने कहा कि भाजपा में उन्हें उचित सम्मान दिए जाने के साथ ही उत्तराखंड सरकार में परिवहन विभाग की अहम जिम्मेदारी भी दी थी।

विधानसभा चुनाव-2022 से पूर्व प्रभावशाली नेता द्वारा भारतीय जनता पार्टी छोड़ने से क्या भाजपा पर कोई असर पड़ेगा, इसपर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कहा भाजपा उत्तराखंड में बहुत ही मजबूती के साथ खड़ी है। किसी के छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा दाेबारा सरकार बनाएगी।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.