June 24, 2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई:पुलिस के अधिकारियों ने आरोपों को नकारा।

देहरादून 04 मई 2023,

दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार जारी है। संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी पहलवानों ने मेडल लौटाने की घोषणा कर दी है। विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि ये सभी एथलीट अपने मेडल लौटा देंगे।

जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों की ओर से यह घोषणा की गई जबकि दिल्ली पुलिस ने संघ अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के विरूद्ध यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। प्रदर्शनकारी पहलवानों का कहना है कि उनका विरोध तभी खत्म होगा जब पुलिस, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

दिल्ली पुलिस जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को विरोध कर रहे पहलवानों को हटाने के लिए शक्ति भरत रही है।बुधवार देर रात जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई हुई। पहलवानों ने आरोप लगाया कि, पुलिसकर्मियों ने महिला खिलाड़ियों को अपशब्द कहे। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने पहलवानों के आरोपों को नकार दिया है।

विनेश फोगाट ने कहा कि उनका करियर दांव पर है। धरने में शामिल पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है, हम चले जाएंगे, हमारा टारगेट सिर्फ बृजभूषण शरण सिंह हैं। जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हम इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं करते हैं। देश में ऐसी स्थिति है जहां महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.