June 26, 2026

जिलाधिकारी देहरादून ने विकासनगर को नायब तहसीलदार से.नि. के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

देहरादून 03 जनवरी 2023,

(जि.सू.का), एनफील्ड टी० कम्पनी विकासनगर में अनुमति से अधिक साल तथा अन्य वृक्षों का अवैध कटान किये जाने तथा ग्राम सलियावाला तहसील विकासनगर जिला देहरादून के प्लॉट में अवैध निर्माण एवं अवैध वृक्षों का कटान किए जाने के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त हुई थी। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने गत दिवस उक्त क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी विकासगनगर को जांच करने के निर्देश दिए गए थे। जांच में दोनों ही प्रकरणों में कार्मिकों की संलिप्तता पाई गई है। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित कार्मिकों का निलम्बन किया गया है।

एनफील्ड टी० कम्पनी विकासनगर कि प्रकरण में जिलाधिकारी ने तत्कालिक नायब तहसीलदार (से,नि) के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करने तथा राजस्व उप निरीक्षक जय सैनी को निलम्बित करने के आदेश दिए गए है।सलियावाला तहसील विकासनगर जिला देहरादून के प्लॉट में अवैध निर्माण एवं अवैध वृक्षों के कटान पर जिलाधिकारी द्वारा सरदार सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक झाझरा, प्रदीप कुमार तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक झाझरा तथा शोभाराम जोशी, राजस्व उप निरीक्षक झाझरा को अपने दायित्वो का निर्वहन न किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उप जिलाधिकारी, विकासनगर की संस्तुति के आधार पर जय सिंह सैनी, राजस्व निरीक्षक को निलम्बित करते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी रखते हुए, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। जबकि उप जिलाधिकारी विकासनगर को नायब तहसीलदार से.नि पंचम सिंह नेगी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी विकासनगर द्वारा दी गयी संस्तुति पर सरदार सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक झाझरा, प्रदीप कुमार तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक झाझरा तथा शोभाराम जोशी, राजस्व उप निरीक्षक झाझरा को अपने दायित्वो का निर्वहन न किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, निलम्बन अवधि में उक्त तीनो कार्मिको को जिलाधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध कर अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रकरण में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जांच अधिकारी, नामित किया गया है, जो पन्द्रह दिन के अन्दर जांच कार्य पूर्ण कर के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.