August 8, 2026

जिलाधिकारी ने डेंगू उन्मूलन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

देहरादून 10 सिंतबर 2022,

देहरादून में बढते हुए डेंगू के मामले को गम्भीरता से लेते हुए, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने डेंगू पर प्रभावी रोकथाम हेतु समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को डेंगू उन्मूलन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम हेतु फाॅगिंग मशीन से दवाई का छिड़काव किए गए, संभावित स्थलों का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही जनमानस को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डेंगू से बचाव एवं रोकथाम कार्य को गंभीरता लेंगे। अपने अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी भी बनाये रखेंगे।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.