August 18, 2026

देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) द्वारा “रंगारंग होली मिलन समारोह” का आयोजन किया।

देहरादून 17 मार्च 2022,

उत्तराखंड: देहरादून के रामगढ़िया भवन पटेल नगर में देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) द्वारा “रंगारंग होली मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में शुभम आर्ट ग्रुप के कलाकारों के साथ होली गीतों पर महिलाएं, बच्चे व लोग जमकर थिरके व फूलों की बरसात कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया। वहीं “सुरसरिता सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था” के कलाकारों ने गढ़वाली, पंजाबी गीतों व सामूहिक नृत्यों ने शमा बांध दिया। लोक गायक मनमोहन बधानी, बी के चमन, पीयूष निगम व प्रीति रावत आदि के द्वारा प्रस्तुत गीतों ने दर्शको का मन मोह लिया । प्रेमलता भरतरी द्वारा प्रस्तुत कविता को भी सराहना मिली।

मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा मेयर नगर निगम, विशिष्ट अतिथि विवेक शर्मा, आयुक्त, सूचना आयोग, उत्तराखंड, अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष , अन्य पिछड़ा आयोग द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

महापौर गामा ने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। साम्प्रदायिक सौहार्द, सद्भाव, एकता व भाईचारे का प्रतीक होली पर आओ संकल्प लें कि हम अपने भीतर की सभी बुराइयों का अंत करेंगे। साथ ही अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करेंगे।

आयुक्त सूचना आयोग, विवेक शर्मा ने होली की शुभ कामना देते हुए कहा कि हमारे सभी त्यौहार जनकल्याण पर आधारित हैं। वे हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। हमें इनके संदेशो को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म के साथ साथ हमें राष्ट्र के प्रति भी समर्पित व जागरूक रहना होगा।

इनके अतिरिक्त अशोक वर्मा, एस.एन.उपाध्याय, रविन्द्र आनंद, अरुण शर्मा, सुभाष चन्द्र जोशी, सेवासिंह मठारु, गिरधर शर्मा आदि ने समारोह में विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कलाकारों व बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच पर उपस्तिथ सुनील उनियाल गामा , विवेक शर्मा, अशोक वर्मा, अनिल वर्मा, विजय जायसवाल, सुभाष जोशी, डॉ. वी.डी.शर्मा, सेवा सिंह मठारू, विशम्भर नाथ बजाज, डॉ. चन्द्र सिंह तोमर “मयंक” अलावा वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्यागी, सुनील गुप्ता, डॉ. वीरेंन्द्र सिंह रावत, फुटबॉल अवार्डी, कु.निहारिका सिंह, मिस टीन एशिया, पेसेफिक इंडिया-2021 को यूनियन की जिला कार्यकारिणी द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विजय जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष व संचालन डॉ. वी.डी.शर्मा, प्रदेश महासचिव ने किया।

समारोह में मुख्यरूप से केशव पचौरी सागर, रवि अरोड़ा, शशिकांत मिश्रा, डॉ. मुनिराम सकलानी, रजनीश ध्यानी, आलोक शर्मा, सरोजनी सेमवाल, सूर्यप्रकाश शर्मा, दीपाली कश्यप, राज कुमार छाबड़ा, बलखण्डी सिंह कलूड़ा, दीपक गुलानी, ऋतुराज गैरोला, रजत शर्मा, गौरव भारद्वाज, नवीन जोशी, संदीप शर्मा, संजय भट्ट, मनमोहन बधानी, रोहित छाबड़ा, संजय कुमार, योगेश सक्सेना, मनोज रंजन, राकेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, संदीप जनधारी, मनवीर सिंह नेगी, किरण गुसाई, सरोज रावत, रश्मि गुलानी आदि उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.