April 21, 2026

द्रमुक और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: राहुल गांधी,

Tamil Nadu 20 April 2026,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु की जनसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि, यह कदम दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के प्रतिनिधित्व को कम करने के लिए उठाया गया है। कुछ ही दिन पहले संसद में बीजेपी ने हमारे संविधान पर हमला किया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का दावा किया, लेकिन इसके पीछे उनका मकसद चुनावी मानचित्र को बदलना था। वे दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के प्रतिनिधित्व को कम करने की कोशिश कर रहे थे. वे भारत के संघ के विचार पर हमला कर रहे थे, और इसीलिए हमने उन्हें हराया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में एक चुनावी सभा के दौरान आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण बीजेपी के सामने समर्पण कर चुका है। राहुल गांधी ने कहा कि अन्नाद्रमुक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, इसलिए पार्टी ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि द्रविड़ विचारधारा से नफरत करते वाली आरएसएस का प्लान तमिलनाडु पर राज करने का है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व होना चाहिए। और हर राज्य के लोगों को अपना प्रदेश खुद चलाना चाहिए। लेकिन, बीजेपी ऐसा नहीं सोचती, वह एकात्मवाद में विश्वास करती है।

राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु को पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कणगम (द्रमुक) और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा- इस चुनाव में वे (भाजपा) तमिलनाडु में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। एआईएडीएमके के पास ऐसे महान नेता रहे हैं जिन्होंने तमिलनाडु के विचार की रक्षा की है, लेकिन आज के नेता पहले के नेताओं जैसे नहीं हैं. वे अब भाजपा के हाथों में आ चुके हैं।

राहुल गांधी ने हाल में ही लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर कहा- कुछ ही दिन पहले संसद में बीजेपी ने हमारे संविधान पर हमला किया. उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का दावा किया, लेकिन इसके पीछे उनका मकसद चुनावी मानचित्र को बदलना था. वे दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के प्रतिनिधित्व को कम करने की कोशिश कर रहे थे। वे भारत के संघ के विचार पर हमला कर रहे थे, और इसीलिए हमने उन्हें हराया। इस तरह का कोई भी प्रयास बार-बार विफल होगा।

सभा में राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि आरएसएस और भाजपा को रोकना चुनावों का सबसे अहम लक्ष्य है. उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आरएसएस और भाजपा को तमिलनाडु में प्रवेश करने से रोकना है. मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की. भाजपा ने नफरत फैलाई है ।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.