Recent Posts

September 21, 2026

नैनीताल: आलूखेत जंगल में लगी भीषण आग वन सम्पदा को हुआ भारी नुकसान

Fire

सरोवर नगरी के आलूखेत जंगल में भीषण आग लगने से वन सम्पदा को भारी नुकसान पहुंचा हुआ है।
देर रात तक आग बुझाने के लिए वनकर्मियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ,एवं स्थानीय लोगों को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। यहाँ बताते चलें सरोवर नगरी समेत पूरे उत्तराखंड में अभी तो हल्की हल्की गर्मी का तापमान बढ़ रहा है जैसे जैसे अप्रैल समाप्ति व मई, जून, जुलाई जब भीषण गर्मी होगी तो क्या आलम होगा जंगलों का जो आग से झुलस सकते हैं।
जहां फायर विभाग का वाहन भी नही पहुँच सकता है मात्र वनकर्मियों को जो आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया जाता है उसी के माध्यम से आग पर काबू पाया जाता है।

जंगलों में आग से बचने के लिए वन विभाग एवं सरकार को ठोस कार्यवाही अमल में लानी होगी। जिससे वनों को आग से बचाया जा सके साथ ही जंगली जानवरों की भी सुरक्षा के उपाय खोजने होंगे।
यही भीषण आग फैलती हुई घरों की ओर भी रुख कर सकती है अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया गया तो। देर रात आलूखेत में लगी आग से वन सम्पदा को तो भयंकर नुकसान हुआ है पर अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.