Recent Posts

August 16, 2026

नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान विरेंद्र सिंह शहीद हो गए।

देहरादून 31 दिसंबर 2021,
छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालाचलमा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 208 कोबरा बटालियन के जवान विरेंद्र सिंह शहीद हो गए।

किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब पालाचलमा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में विरेंद्र सिंह के सीने में गोली लगी। वहीं सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी के बाद विरेंद्र सिंह को जंगल से बाहर निकाला गया और किस्टाराम के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.