June 23, 2026

पीएम मोदी आठ हजार करोड़ के जहाज में जाते हैं, यहां जमीन पर तल्ख सच्चाई दिखती है: प्रियंका गांधी।

देहरादून 31 अक्टूबर 2021,

गोरखपुर : चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली को सम्‍बोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उत्‍तर प्रदेश में काफी घूमी हैं। देश के बारे में सच्चाई जानी है। यह अलग अलग आस्थाओं का देश है। लोग धर्म, धरती के साथ नेताओं में भी आस्था रखते हैं। पोस्टरों , विज्ञापन में विकास दिखाया जाता है तो हम समझते हैं कि कहीं न कहीं विकास आया होगा। विकास हुआ है भारतीय जनता पार्टी के मित्र उद्यमियों का। पीएम को आठ हजार करोड़ के जहाज से इटली जाते हुए देखते हैं तो लगता है कि देश की शोभा बढ़ा रहे हैं। सच्चाई जनता जानती है। आसमान की तल्ख सच्चाई यहां दिखती है। मंहगाई से गरीब परेशान है।

भाजपा के मेगा सदस्‍यता अभियान का उद्घाटन करने लखनऊ आए अमित शाह ने योगी सरकार की प्रसंशा करते हुए कहा था कि अब उत्‍तर प्रदेश में अपराधी-माफिया नहीं दिखते। प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा में शामिल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के शाह के मंच पर उपस्थित को मुद्दा बनाया, और योगी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्‍होंने सपा और बसपा भी जमकर हमले किए। सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा और कांग्रेस एक जैसी हैं, के बयान का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि मैं मर जाऊंगी लेकिन भाजपा के साथ मिलावट नहीं करूंगी। उत्‍तर प्रदेश की चीनी मिलों को सपा, बसपा की सरकारों ने बंद कराया। कांग्रेस ही संकट में आपके साथ खड़ी है। पीएम की इटली यात्रा पर सवाल उठाते हुए प्रियंका ने कहा कि वे आठ हजार करोड़ के जहाज में जाते हैं, यहां जमीन पर तल्ख सच्चाई दिखती है।

प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी से की। भोजपुरी में लोगों का हाल-चाल पूछा-‘का हाल-चाल बा। आप सब ठीक बानी न। उन्‍होंने कहा कि चुनाव में नेता आपके सामने आते हैं। सत्‍ता वाला नेता सपने दिखा रहा है। विपक्ष कमियां बताता है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.