March 6, 2026

पोलैंड से आपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को लेकर ‘एयर इंडिया’ का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचा।

देहरादून 11 मार्च 2022,

दिल्ली: भीषण युद्ध की विभीषिका से जूझ रहे यूक्रेन के सूमी शहर से पोलैंड में आए भारतीय छात्रों को पोलैंड के ज़ेजॉ शहर से भारत लाया गया है। आपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को लेकर ‘एयर इंडिया’ का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचा है।यह विमान पोलैंड से गुरुवार रात साढ़े 11 बजे ज़ेजॉ से हवाईअड्डे से चला था और शुक्रवार सुबह पौने 6 बजे वह दिल्ली पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि एक और विमान के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि पहली उड़ान प्रथम, द्वितीय और तृतीय साल के छात्रों के लिए थी। उन्होंने बताया कि दूसरे विमान में चौथे-पांचवे वर्ष के छात्र आएंगे।

आपरेशन गंगा अभियान अधिकारियों ने बताया कि तीसरा विमान उन लोगों के लिए है, जिनके पास पालतू जानवर हैं। इसके अलावा उसमें पांचवें-छठे वर्ष के छात्र और अगर कोई वहां रह गया है, तो उसे भी लाया जाएगा। भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है। यूक्रेन के शहर सूमी से पोलैंड आये करीब 600 भारतीय छात्रों को निकालने का अभियान मंगलवार सुबह शुरू हुआ था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.