June 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

देहरादून 23 अप्रैल 2023,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली वाटर मेट्रो का 25 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे। कोच्चि वाटर मेट्रो परियोजना विश्व स्तरीय है। यह कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की महत्वाकांक्षी परियोजना है। कुल 78 इलेक्ट्रिक नौकाएं और 38 टर्मिनल के साथ केडब्ल्यूएम की लागत 1136.83 करोड़ है, जो केरल सरकार और केएफडब्ल्यू द्वारा वित्त पोषित है। केएफडब्ल्यू जर्मन वित्तपोषित एजेंसी है।

कोच्चि वाटर मेट्रो को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजना करार दिया है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर कोच्चि के विकास और वृद्धि को नई गति देगी। उन्होंने ट्वीटर पर कहा कि कोच्चि में 1136.83 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रमुख परियोजना की शुरुआत के साथ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार द्वारा राज्य के लोगों को दिया गया एक और आश्वासन पूरा होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के पहले चरण के तहत उच्च न्यायालय-वाइपिन टर्मिनल से व्याटिला-कक्कनाड टर्मिनल तक सेवा जल्द ही शुरू होगी. उन्होंने कहा कि वातानुकूलित नौकाओंबिना में किफायती और सुरक्षित यात्रा लोगों को यातायात जाम में फंसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्री कोच्चि 1 कार्ड का इस्तेमाल करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं। विजयन ने कहा कि लोग डिजिटल रूप से भी टिकट बुक कर सकते हैं।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.