June 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कृषि बिल वापस लेने का प्रस्ताव पारित।

देहरादून 24 नवंबर 2021,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में तीनों कृषि कानूनों की वापसी वाले बिल पर मुहर लग गईहै। कैबिनेट ने सर्वसम्मति से कृषि बिल वापस लेने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के लिए बिल को कैबिनेट की ओर से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद संसद के दोनों सदनों में पारित करवाया जाएगा। कैबिनेट की बैठक पीएमओ में आज सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई।

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से प्रारंभ हो रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के अवसर पर कहा था कि, आगामी सत्र में तीनों कृषि कानूनों को विधिवत रूप से खत्म किया जाएगा।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.