August 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अत्यधिक बारिश से हुए जानमाल की क्षति और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।

 

देहरादून  19 अक्टूबर 2021,

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तराखंड के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए  दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अत्यधिक बारिश से हुए जानमाल की क्षति और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.