June 23, 2026

भारतीय सेना के 16 कोर सैनिकों दने राजौरी सेक्टर में मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े छह आतंकवादियों को मार गिराया।

देहरादून  19 अक्टूबर 2021,

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना के 16 कोर सैनिकों द्वारा राजौरी सेक्टर के घने जंगलों में चल रही मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े छह आतंकवादियों को मार गिराया है.

राजौरी के जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के नौ सेनिकों के शहादत के बाद, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने क्षेत्र का दौरा किया और चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों को संभालने वाले स्थानीय कमांडरों के साथ चर्चा की थी।

साउथ ब्लॉक के अनुसार, पिछले दो से तीन महीनों में नौ से 10 लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी पाकिस्तान से राजौरी-पुंछ जिले की सीमाओं के बीच के जंगलों की ओर घुसपैठ कर चुके हैं। जबकि एलओसी पर और बाड़ के साथ घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया गया था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.