June 24, 2026

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के कार्यालय में संपन्न हुई ।

देहरादून 11 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संपन्न हुई ।

बैठक मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति का ब्यौरा डिजिटलाइजेशन कराते हुए निर्धारित समय के भीतर लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण की जमीन का मालिकाना अधिकार ग्रामीण नागरिकों को सौंपा जाएगा। ग्रामीण इलाके में रहने वाले व्यक्ति अपने खेतों के माध्यम से बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना का उद्देश्यों नागरिकों को जमीन का मालिकाना हक़ दिलाना है।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार सहित राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.