June 24, 2026

फीफा वर्ल्ड कप में हुआ दूसरा बड़ा उलटफेर, जापान ने जर्मनी को तूफानी अंदाज में हराया

Germany vs Japan FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दर्शकों को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. पहले साउदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अब जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर कर दिया है. जापान ने पूरे मैच में बहुत ही शानदार खेल दिखाया और गेंद को ज्यादातर समय अपने पास रखा. जर्मनी के खिलाड़ी गोल करने के लिए तरसते रहे. जबकि जर्मनी ने चार बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता हुआ है.

मैच का पहला गोल जर्मनी के लिए इल्के गुंडोगन (Ilkay Gundogan) ने दागा. उन्होंने यह गोल पहले ही हाफ में पेनल्टी से 33वें मिनट में किया था. पहले ही हाफ में जापान और जर्मनी ने 2-2 गोल और भी दागे थे, लेकिन यह ऑफसाइड करार दिए गए.

दूसरे हाफ में जापान ने अपना दमदार खेल दिखाया. उसने जर्मनी को पूरी तरह से बैकफुट पर रखा. जापान के लिए पहला गोल रित्सु दोन (Ritsu doan) ने किया. उन्होंने यह गोल मैच के 75वें मिनट में दागा. इसी के साथ मैच 1-1 की बराबरी पर आ गया था. इसके बाद जापान के लिए तकुमा असानो (Takuma asano) ने विनिंग गोल दागा. उनका यह गोल 83वें मिनट में आया.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.