August 8, 2026

बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज।

देहरादून 29 अप्रैल 2023,

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप में रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एफआईआर दर्ज होते ही दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों पर सख्ती शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने उनपर धरने से उठने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।पुलिस ने धरने की जगह की बिजली काट दी साथ ही खाने और पानी को अंदर आने से भी रोक दिया।

रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद दिन भर कई नेता खिलाड़ियों से मिलने आए, एक्टर और एथलीट्स ने धरने के समर्थन में ट्वीट किया। विनेश फोगाट ने मांग है कि बृजभूषण शरण सिंह सांसद पद से भी इस्तीफा दें और गलती की सजा भुगतें।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.