June 25, 2026

ब्रिटिशर ने अपनी शिक्षा और संस्कारों से भारतीय समाज को बड़ी नकारात्मकता के साथ प्रभावित किया:राजनाथ सिंह।

देहरादून 24 दिसंबर 2022,

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुल 1316 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीक्षान्त समारोह में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, शिक्षा के माध्यम से जब कोई संस्कार आपके अंदर प्रवेश करता है, तो वह आपके व्यक्तित्व और मानस के किसी एक ही आयाम को प्रभावित नहीं करता है। बल्कि धीरे-धीरे वह आपका पूरा व्यक्तित्व बदल देता है।

ब्रिटिशर ने अपनी शिक्षा और संस्कारों से भारतीय समाज को एक और क्षेत्र में बड़ी नकारात्मकता के साथ प्रभावित किया। भौतिकवादी मेटर्लिजम, इंडिविजुअलिजिम और कन्जुमेरिज्म आदि के कारण पश्चिमी समाज उपयोगितावाद में यकीन रखता हैं। असमानता के साथ कोई समाज विकास नहीं कर सकता है, इसलिए वर्गीय समानता की भावना लाना आज के समय की एक बड़ी जरूरत है। आप जिस भी क्षेत्र की सेवा में जा रहे हैं, उसमें बिना किसी भेदभाव के, देश के सभी नागरिकों को समान समझते हुए, उन्हें अपनी सेवाएं दें।

रक्षा मंत्री ने कहा कि,अभी पिछले सप्ताह एक स्वदेशी विध्वंसक पोत मर्मागाओ को भी नौसेना में शामिल किया गया है। जहां भारत में एक समय सुई भी नहीं बनती थी वहां आज बड़े-बड़े वार शिप्स और फ़ाइटर प्लेन्स बन रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत का भारतीय नौसेना में कमीशन किया जाना हम सब के लिए बहुत ही गर्व का पल था। भारत उस एलीट क्लब में भी पहुंच चुका है, जो इतने बड़े पोत का स्वदेशी तौर पर निर्माण करने में सक्षम हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री जी का मार्गदर्शन युवा विद्यार्थियों को नव ऊर्जा और नव चेतना प्रदान करेगा। रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व में देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं ।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि एक शिक्षित व स्वस्थ समाज के निर्माण के अपने उद्देश्य को सार्थक करने हेतु स्वामी राम जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज को समर्पित कर दिया। आज यह संस्थान चिकित्सा शिक्षा, जनकल्याण और मानव सेवा के क्षेत्र में नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय धस्माना, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, , मेयर सुनील उनियाल गामा विधायक रेनु बिष्ट, छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.