August 18, 2026

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक 20 मार्च को होगी।

देहरादून 28 मार्च 2022,

उत्तराखंड : भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक 20 मार्च को देहरादून में आहूत की गई है। जिसमें उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मिनाक्षी लेखी उपस्थित रहेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक तथा मिनाक्षी लेखी को सहपर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 22 मार्च को होने की संभावना है।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की दौड़ में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, डॉक्टर धन सिंह रावत ,कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, मदन कौशिक , केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट हैं। भाजपा सूत्रों से पता चला है कि पिछली सरकार में मंत्री रहे अधिकांश मंत्रियों को पद मुक्त कर दिए जाने की संभावना भी है।

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.