Recent Posts

February 9, 2026

मदन कौशिक भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य।

देहरादून 02 दिसंबर 2022,

उत्तराखण्ड से भाजपा विधायक मदन कौशिक को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों काफी खुश है। लंबे समय से सरकार और संगठन में मदन कौशिक के पास कोई पद नहीं था।

उत्तराखंड की सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे प्रदेश के दिग्गज बीजेपी विधायक मदन कौशिक वर्तमान में हरिद्वार नगर की विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। इसके पहले वह उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि अब उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.