मुंबई में निर्माणाधीन अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में शुक्रवार को लगी भीषण आग।

देहरादून 22 अक्टूबर 2021

मुंबई में निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में शुक्रवार भीषण आग लग गई। 19वीं मंजिल पर लगी आग देखते ही देखते 25वीं मंजिल तक पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, इस इमारत में कुछ मजदूर फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। परन्तु अरुण तिवारी नामक एक व्यक्ति जो इस इमारत के एक फ्लेट में काम कर रहा था, के बारे में पहले कहा गया कि वह घायल है, लेकिन अब उसकी मौत की खबर आ गई है।

दमकल की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इमारत बहुत ऊंची होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट नामक की यह बिल्डिंग करी रोड पर स्थित है। अधिकांश प्लैट में काम चल रहा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.