October 5, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर ₹32 करोड़ 98 लाख 40 हजार की लागत के पुल का शिलान्यास किया।

देहरादून 19 सितंबर 2022,

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर ₹32 करोड़ 98 लाख 40 हजार की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि यह पुल बहुत ही महत्व का पुल है। इस पुल के बनने से भारत-नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा और यह पुल एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ तेजी से किया जाए।

श्री धामी ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि, मुझे इस पुल के शिलान्यास पर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जिस काली नदी के किनारे पैदा होकर मुझे बड़ा होने का सौभाग्य मिला है, उस नदी पर बन रहे पुल की स्वीकृति भी मेरे हाथों से ही हुई है। इस पुल के बनने से भारत के नेपाल से संबंध और मजबूत होंगे।

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सीमांत गांवों के विकास के लिए काम हो रहा है। जनपद के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। हमारी सरकार सहयोगी और साझीदार के रूप में जनता के साथ खड़ी है।

इस दौरान पर क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, नगर पालिका अध्यक्ष धारचूला श्रीमती राजेश्वरी देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.