August 18, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित “मुख्य सेवक सदन कक्ष” में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट की है।

देहरादून 10अप्रैल 2022,

उत्तराखंड:। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहे शंकर सिंह ने भेंट की है। पर्यावरण संरक्षण व संव‌र्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं।

शंकर सिंह ने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण और देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित “मुख्य सेवक सदन कक्ष” में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट की है। इस दौरान आगंतुकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने आगंतुकों को हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने आगंतुकों की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए एवं सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकॉर्ड रखने व उन पर की जा रही कार्रवाई का फॉलोअप करने के भी निर्देश दिए।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.