June 24, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11.3 करोड़ किसानों के खातों में 1.82 लाख करोड रुपए सीधे पहुंचे हैं।

देहरादून 10 अप्रैल 2022,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं हमारे देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं। उन्होंने किसानों की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा कि जब किसान सशक्त होंगे, तो देश समृद्ध होगा।

प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा है कि,”हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।”

पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत सभी किसानों के लिए ₹6000 की सालाना मदद और कोरोना काल में     1. 82 लाख करोड पर हस्तांतरित की गई है। कृषि संबंधित आधारभूत ढांचे के लिए एक लाख करोड़     रुपए के ऋण की सुविधा है।  11632 प्रोजेक्ट के लिए 8585 करोड रुपए एजेंट के लिए मंजूरी दी गई है।

देश भर की मंडियों का डिजीटल एकीकरण किया गया है। 1.73 करोड़ किसानों का पंजीकरण किया गया है। ई – नाम प्लेट फार्म पर 1. 87 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.