Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मुख्यमंत्री धामी ने लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को "लखपति दीदी" के रूप में सम्मानित किया। - Separato Spot Witness Times
अर्थ जगत

मुख्यमंत्री धामी ने लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सम्मानित किया।

देहरादून 04 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित “लखपति दीदी मेला” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर एक वर्ष में 1 लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि वर्ष 2025 में जब राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष माना रहा होगा, तब तक हम अपने प्रदेश की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिला सशक्तीकरण के बिना एक आदर्श समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत गांव माणा में प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोकल बार लोकल को बढ़ावा देने के लिए चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी देशवासियों से आह्वान किया कि अपने यात्रा खर्चे का 5% धनराशि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी, पूर्व दर्जाधारी कैलाश पंत, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

बीएसई सेंसेक्स 450 अंक यानी 0.57 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 168.5 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की गिरावट।

Dharmpal Singh Rawat

The rupee reached its all-time low of Rs 83.61 against the dollar.

Dharmpal Singh Rawat

19 कि.ग्रा. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62 रुपए महंगा हुआ।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment