June 24, 2026

मुख्यमंत्री ने धारचूला में काली नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया।

देहरादून 11 सितंबर 2022,

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला पहुंचकर ग्राम रांथी (खोतिला) के आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया एवं राहत एवं बचाव कार्य से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावितों का हाल चाल भी जाना।

मुख्यमंत्री ने धारचूला में काली नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार हरसंभव कार्य करने के लिए तैयार है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा 6 परिवारों को चैक के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई गई। जिसके अंतर्गत आपदा के दौरान मृत महिला के परिवार को चार लाख रुपए की राहत राशि दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य आपदा प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.