June 23, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाल शिक्षा सदन स्कूल बड़कोट के छात्रों ने भेंट की।

देहरादून 30 अक्टूबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज कैम्प कार्यालय में भ्रमण पर आये बाल शिक्षा सदन स्कूल बड़कोट के छात्रों ने भेंट की, मुख्यमंत्री ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेने की सीख देते हुए कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें मन से करें।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि रामेश्वरम के समुद्रतट से राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा साधारण से असाधारण तथा आसमान छूने की यात्रा रही है।

इस दौरान छात्रों के साथ विद्यालय के प्रबंधक सुनील थपलियाल एवं शिक्षकगण भी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.