June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022” का शुभारंभ किया।

देहरादून 31 अक्टूबर 2022,

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा चंपावत में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित “द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022” का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होने के साथ ही खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई खेल नीति बनाई गई है, जिसके अंतर्गत प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। खेल नीति के अंतर्गत युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल स्टेडियमों का निर्माण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देहरादून में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य से आगे बढ़ रही है। जनपद स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सरकार समस्याओं का निराकरण हेतु सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर काम कर रही है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री हेमा जोशी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट एवं अन्य  सम्मानित जन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने “द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022” कार्यक्रम से पहले “देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा” में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं को ससमय निस्तारण करें, जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए, बेवजह वह समस्या उच्च स्तर पर न आए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा सुश्री रेनू अग्रवाल सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.